Maharajganj News: ओवर हेड टंकी और पकड़ी - खुटहा मार्ग के संबंध में सदर विधायक ने की सीएम योगी से खास मांग

Maharajganj News: महराजगंज के सदर विधायक जय मंगल कन्नौज्जिया ने गुरुवार देर शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थित घुघुली नगर पंचायत में एक दशक से बने ओवर हेड टंकी से नगर वासियो को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति न होने के संबंध में चर्चा की।

विधायक ने सीएम योगी से कहा कि मेरे विधान सभा क्षेत्र के पकड़ी से खुटहा मार्ग के चौड़ी कारण उच्ची करण तथा इसी मार्ग पर बलिया नाले पर ध्वस्त पुल के निर्माण कराना जनहित में आवश्यक है। यह मार्ग पनियरा विकास खंड और नगर पंचायत पनियरा से जिला मुख्यालय को जोड़ता है। पिछले एक वर्ष से इस मार्ग पर आवागमन ठप्प है। लगभग 12 किमी अतिरिक्त की यात्रा कर लोग जिला मुख्यालय पर पहुँचते है। विधायक ने कहा कि मेरे विधान सभा क्षेत्र के हनुमानगढ़ी से बभनौली होते हुए कमता चौराहे तक का मार्ग जर्जर हो चुका है ।ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को जिला मुख्यालय आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

cm

विधायक ने कहा कि आपका आशीर्वाद मेरे क्षेत्र को मिले जिससे नगर पंचायत घुघली के लोगो को शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और प्रधानमंत्री जी के हर घर नल से जल का संकल्प साकार हो सके। क्षेत्र के लोगो को बेहतर आवागमन हेतु सुदृढ मार्ग मिल सके। इसके संबंध में एक पत्र भी दिया जिसमे विधान सभा क्षेत्र के अन्य मार्गो के निर्माण कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री जी ने आश्वस्त किया और कहा कि शीघ्र ही उक्त समस्यायों का निराकरण कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+