Maharajganj News: पैसे की लालच में जब भाई ने बहन से ही कर ली शादी, प्रशासन भी जिम्मेदार,जानिए पूरा मामला
Maharajganj News: जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है। पैसों के लिए किस तरह सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, यह उसकी बखूबी कहानी कह रहा है। लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जोड़ों की शादी कराई जा रही थी। विवाह स्थल पर दूल्हे के इनकार के बाद जिम्मेदारों की मौजूदगी में ही भाई को ही बहन से सात फेरे दिलवा दिए।
दरअसल अनुदान की राशि और शादी में मिलने वाले सामान के लालच में ऐसा करवा दिया गया। लाभार्थी कजरी ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। इस मामले की चर्चा क्षेत्र में होने पर जब जिम्मेदारों की भद पिटने लगी तब आनन फानन में इस पर एक्शन लिया गया। बीडीओ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिए जाने वाले 35,000 रुपए पर रोक लगा दी है। वही शादी में दिया गया सामान भी वापस मंगवा लिया है। बीडीओ ने इस मामले में योजना का लाभ लेने वाले को नोटिस जारी किया है। वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा का कहना है कि भाई बहन की शादी को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उसे पर कार्रवाई होगी।

यह है मामला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लक्ष्मीपुर ब्लाक परिसर बीते पांच मार्च को जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा रहा था। तब 38 जोड़ों की शादी संपन्न कराई गई थी। कजरी ग्राम पंचायत के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी अपनी लड़की की शादी के लिए इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया था। रजिस्ट्रेशन होने के बाद व और वधु दोनों विवाह स्थल पर पहुंचे, लेकिन दूल्हे ने सामूहिक विवाह मंडप में बैठने पर शर्म आने की बात कह कर विवाह करने से मना कर दिया। लड़की की मना करने के बाद वहां मौजूद जिम्मेदारों ने योजना का लाभ लेने के लिए भाई को ही बहन से साथ फेरे दिलवा दिए। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जब बाहर पहुंचने लगी तब जिम्मेदारों ने इस पर कार्रवाई की। बीडीओ अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि भाई से बहन की शादी कर देने की बात जब सामने आई उसके बाद गृहस्थी का सामान वापस मंगवा लिया गया है। अनुदान के रूप में दी जाने वाली ₹35,000 की धनराशि की भुगतान पर भी रोक लगाने की संस्कृति की गई है। बीडीओ ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। प्रकरण में कई ब्लॉक कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications