Mahrajgang News: युवाओं के लिए खुशखबरी, यहां मिलने जा रही नौकरी, बस करना होगा यह काम
Job News In Hindi Maharajganj: उतर प्रदेश के महराजगंज जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं इन युवाओं को इसके लिए क्या करना होगा?
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश ने सूचित किया है कि खण्ड विकास कार्यालय-मिठौरा, महराजगंज के प्रांगण में 11 दिसंबर दिन बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमे क्वेस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स, फिएट, विस्ट्रॉन हेतु), आई. एस. एफ सिक्योरिटी इत्यादि द्वारा 700 से अधिक पदों के सापेक्ष चयन किया जाना है।

Maharajganj News: ठंड में एक-एक बोरी खाद के लिए किसानों के माथे से टपक रहा पसीना, सामने आई यह वजह
पात्रता हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल एवं आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ-साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि की बात 10.30 बजे तक खण्ड विकास कार्यालय मिठौरा महराजगंज में उपस्थि रहें। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश के उर्जा क्षेत्र में आगामी रिफॉर्म के विरोध/बहिष्कार के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में एक आवश्यक वैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत अपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा/अवरोध होने पर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर संबंधित स्टाफ की तैनाती कर जिले में किसी भी प्रकार की विद्युत बाधा उत्पन्न करने वाले संगठनों अथवा स्टाफ की सूचना साथ ही विद्युत उपकेंद्रों की वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएंगे। विद्युत आपूर्ति को निर्बाध रखने के संदर्भ में अधिकारीगण द्वारा लापरवाही/शिथिलता बरतने पर उनके विरूद्ध प्रसाशनिक कार्यवाही भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications