Maharajganj News: ठंड में एक-एक बोरी खाद के लिए किसानों के माथे से टपक रहा पसीना, सामने आई यह वजह
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के तराई में बसा महराजगंज जिले में फास्फेटिक खाद के लिए किसानों की खूब दुर्दशा हो रही है। न तो साधन सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध है और न ही इफको केंद्रों पर खाद मिल रही है। आलम यह है कि भोर से ही इन केन्द्रों पर किसानों की लंबी कतारें लग रही है। एक एक बोरी खाद के लिए किसानों के माथे से पसीना टपक रहा है।
महराजगंज जिले से संवाद सूत्र ओंकार पटेल के मुताबिक कृषि विभाग के अधिकारी मौन है। उनके द्वारा कागजों में खाद की भरपूर उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। लेकिन उनका दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रही है। सूत्र बताते हैं कि भारतीय अनुदान की खाद से नेपाल की धरती लहलहाती नजर आ रही है। हर रोज डीएपी और यूरिया की खेप नेपाल सीमा के अंदर पहुंच रही है। जिससे नेपाल के नवल परासी जिला के हर दुकान पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।

DDU News: MA अर्थशास्त्र, Bsc द्वितीय वर्ष, Msc एक्वाकल्चर के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर,यह है नई अपडेट
यहां बता दें कि कृषि विभाग के आंकड़े तस्दीक करते हैं कि जनपद महराजगंज में इस रबी में तकरीबन डेढ़ लाख हेक्टेयर खेत में गेहूं, सरसो, मटर, मंसूर, आदि की खेती की जा रही है। इन खेतों तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी दावा किए हैं। लेकिन उनका दावा हवा हवाई साबित हो रही है। वन इंडिया की टीम ने जिले के साधन सहकारी समितियों और इफको केंद्रों की पड़ताल की। यहां खाद के लिए हो रही मारामारी कृषि विभाग के खाद वितरण व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
पनियरा ब्लाक के जड़ार साधन सहकारी समिति पर भोर से आए किसान रघुवीर, शीतल, अंधारे, जयकरन ने बताया कि एक सप्ताह से खाद के लिए दौड़ लगा रहा हूं। लेकिन अभी तक एक बोरी खाद नहीं मिली। खेत की माटी तेजी से सूख रही है। लगता है रबी की खेती पिछड़ जाएगी। यही हाल महराजगंज में स्थापित इफको केंद्र पर भी नजर आई। यहां खाद है ही नहीं। राजकुमार, रवीन्द्र, प्रभात ने बताया कि चार दिन से खाद के लिए दौड़ रहा हूं। लेकिन अभी तक खाद मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
जिले में खाद उपलब्धता के बारे में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि जिला में खाद की कोई कमी नहीं है। रैक आते ही खाद के कमी को पूरा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications