Maharajganj News: बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए डीएम ने की खास पहल

Maharajganj News: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज चौक क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय बरगदही बसंतनाथ का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षों को देखा और प्रधानाध्यापक से विद्यालय में शिक्षकों की संख्या, बच्चों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली गई। प्रधानाध्यापक द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में कुल 04 सहायक अध्यापक और 01 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। सभी सहायक अध्यापक उपस्थित हैं, जबकि शिक्षामित्र स्वीकृत अवकाश पर थे। विद्यालय में छात्र-छात्राओं का कुल नामांकन 231 है, जिसमे आज की तिथि में कुल 173 विद्यार्थी उपस्थित हैं। जिलाधिकारी महोदय ने निरीक्षण पंजिका का भी अवलोकन किया।

maharajganj

UP News: भाई ने ही ले ली भाई और भतीजी की जान, ऐसे दिया इस वारदात को अंजाम
जिलाधिकारी म ने विद्यालय के उच्चीकरण और उसको एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने हेतु एसडीएम/ईओ चौक शैलेंद्र कुमार को आवश्यक निर्देश दिया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास में विद्यार्थियों का कुल नामांकन 261 था, जिसमे 185 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक अजय कुमार पटेल ने बताया कि विद्यालय में 06 सहायक अध्यापक, 03 अनुदेशक और 01 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। 01 सहायक अध्यापक स्वीकृत अवकाश पर थे, जबकि अन्य सभी लोग उपस्थित थे। जिलाधिकारी महोदय ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन व मध्यान्ह भोजन के वितरण आदि के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया।

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने सोनाड़ी देवी मंदिर का भी अवलोकन किया। उन्होंने सबसे पहले सोनाडी देवी का दर्शन कर पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने परिसर में विभिन्न पर्यटन कार्यों को देखा और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+