UP News: भाई ने ही ले ली भाई और भतीजी की जान, ऐसे दिया इस वारदात को अंजाम
Shahjahanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ही भाई का और भतीजी का दुश्मन बन बैठा । उसने बंदूक से दोनों पर गोली चला दी। जिससे दोनो की मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में श्रीपाल (50) और उसका छोटा भाई गुड्डू राठौर अगल-बगल रहते थे। दोनों लोग कोल्हू चलाते थे। उनके परिवारों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। कभी कोल्हू पर आने वाले ग्राहक को लेकर दोनों पक्ष विवाद शुरू कर देते हैं।

UP VidhanSabha: आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया, भतीजा हमेशा भयभीत रहता है, CM योगी ने शिवपाल- अखिलेश पर कसा तंज
सोमवार को मारपीट के बाद जब दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को थाने में बैठा लिया था। मंगलवार सुबह छह बजे दोनों भाइयों में फिर झगड़ा होने लगा। कहासुनी और हाथापाई के बाद छोटा भाई गुड्डू लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया और फायरिंग शुरू कर दी। श्रीपाल को दो गोली लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। श्रीपाल की बेटी सरस्वती (20) को भी एक गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आरोपी पक्ष के 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications