CM Yogi: योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए की यह खास पहल
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयत्नशील है। सीएम योगी की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने का है। इसके लिए कई माध्यमों से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में महराजगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्त्वावधान में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में दिनांक: 22 अक्टूबर 2023 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।

UP: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया की बढ़ी मुश्किलें, घटना स्थल पर दोबारा पहुंची CBI
रोजगार मेले में 65 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां आ रही हैं, जिसमे अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी आ रही हैं। वृहद रोजगार मेले में 35000 से अधिक पदों के सापेक्ष कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षुओं सहित सामान्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयनित किया जाएगा।
UP News: जानिए क्या है योगी सरकार का Digital Doctor Clinic प्लान, कैसे ग्रामीणों को मिलेगा फ़ायदा
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करते हुए अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक व नगर पालिका/नगर पंचायत में बसों की व्यवस्था की जा रही है। वृहद रोजगार मेला प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications