UP: सीओ जियाउल हक हत्याकांड में राजा भैया की बढ़ी मुश्किलें, घटना स्थल पर दोबारा पहुंची CBI
Uttar Pradesh News: रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ पहले से ही पत्नी का मामला कोर्ट में चल रहा हैं वहीं दूसरी तरफ दस साल पुराने मामले में सीबीआई ने दोबारा जाचं शुुर कर दी है। हथिगवां थाने पहुंची सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की है। राजा भैया पर सीओ जियाउल हक की हत्या का आरोप लगा है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया दोबारा जांच का आदेश
सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की फिर से सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इससे पहले सीबीआई इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। लेकिन सीबीआई के फैसले से परवनी संतुष्ट नहीं थीं और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सीबीआई ने की पूछताछ
कुंडा पहुंची सीबीआई टीम हथिगवां थाने के तत्कालीन एसओ मनोज शुक्ला से करीब आधे से पूछताछ कर रही है। पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में यह पूछताछ चल रही है। सीओ जियाउल हक की हत्या के समय सीओ को छोड़कर एसओ मनोज शुक्ला भाग गए थे। तब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।
क्या है पूरा मामला
देवरिया जिले के जुआफर गांव निवासी डीएसपी जियाउल हक प्रतापगढ़ के कुंडा में तैनात थे। 2 मार्च, 2013 की रात को बलीपुर गांव में एक जमीनी विवाद में हुये बवाल की सूचना पर वह कुंडा कोतवाल सर्वेश मिश्रा के साथ बलीपुर गांव पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने सीओ जियाउल हक को घेर लिया और लाठी डंडों से पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस दौरान सीओ के गनर इमरान और विनय कुमार सिंह समेत वहां मौजूद पूरी फोर्स भाग खड़ी हुई।












Click it and Unblock the Notifications