जितेंद्र यादव हत्याकांड: पत्नी ने भाजपा विधायक पर लगाया हत्या करवाने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

महाराजगंज। सपा नेता जितेंद्र यादव हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने फरेंदा से बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह पर साजिश के तहत हत्या कराने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने एक दूसरी तहरीर पर नामजद और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि विधायक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। पत्नी की दी गई तहरीर के आधार पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

sp leader jitendra yadav wife alleges on bjp mla

महाराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवा चौराहे पर सोमवार को सपा नेता जितेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में जितेंद्र का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

मृतक जितेंद्र की पत्नी बबिता यादव ने अपने तहरीर में बीजेपी विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नागेश्वर पासवान पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर में भी उनके पति पर जान से मारने की नियत से हमला करवाया गया था। मृतक की पत्नी बबिता यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने व के ही नामजद रामवृक्ष पासवान, महावीर पासवान, दीनानाथ पासवान, रामकेश पासवान व दो अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302 और के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें से रामवृक्ष पासवान और महावीर पासवान को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+