महराजगंज: 6 साल के मासूम का घर के बाहर से अपहरण, लेटर फेंककर मांगी 50 लाख की फिरौती

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में 6 साल के मासूम के अपहरण मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के घर पर एक पत्र फेंककर पिता और व्यापारी दीपक गुप्ता से 50 लाख की फिरौती की मांग की है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद मकहमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर अपहृत पीयूष की बरामदगी के लिए चार टीमें लगाई हैं। मामले में एसपी का कहना है कि अपहरण के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

six year old boy kidnapped in maharajganj

घर के बाहर से बाइक सवारों ने किया बच्चे का अपहरण

मामला सदर कोतवाली के बांसपार बैजौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले दीपक गुप्ता व्यापारी हैं। दीपक का छह साल का बेटा पीयूष गुप्ता बीती 9 दिसंबर को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने उसे किडनैप कर लिया। कुछ देर बाद दीपक गुप्ता के घर पर एक पत्र फेंका गया। इस पत्र में अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। पत्र में ये भी लिखा था कि इस घटना में उसके गांव का ही एक व्यक्ति साथ दे रहा है। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए चार टीमें बनाई हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बच्चे की बरामदगी के लिए टीमें बनाई गई हैं। सभी एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस वारदात के पीछे गांव के किसी करीबी पर साजिश के तहत घटना को अंजाम देने के शक में भी काम कर रही है। साथ ही पीयूष की बरामदगी के लिए घरवालों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। परिजनों ने व्हॉट्सऐप ग्रुप में लोगों और रिश्तेदारों को पीयूष की फोटो डालकर उसे ढूंढने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+