Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वैश्विक पटल पर भारत की मजबूत स्थिति में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान- डीएम

Maharajganj News: जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्र के लिए सरदार पटेल के योगदान की चर्चा करते हुए कहा की अगर आज हम एक मजबूत राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल अपनी मजबूत उपस्थिति को दर्ज करा रहे हैं, तो उसमे सरदार पटेल जैसी हस्तियों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अनेक रियासतों में विभाजित देश को एक राष्ट्र के रूप में संगठित करने का अत्यंत दुरूह कार्य सरदार पटेल द्वारा किया गया, जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सरदार पटेल को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम कोई ऐसा कार्य न करें, जो राष्ट्र की एकता को खतरे में डालता हो और इसको हम विकसित राष्ट्र बनाने हेतु उथासंभव अपना योगदान दें।

sardar patel

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति विरले होते हैं और यह उनकी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम था की एक अत्यंत जटिल व अनेक रियासतों में विभाजित राष्ट्र एक हो सका।
कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दूबे ने किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय ने सरदार पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्त्वावधान में सक्सेना चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+