महाराजगंज: नेपाल बॉर्डर पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, खूफिया एजेंसियों ने की पूछताछ

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। विदेशी नागरिक रोमानिया का रहने वाला है और भारतीय सीमा से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही एसएसबी और पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। विदेशी नागरिक के साथ बॉर्डर क्रॉस कराने वाले तीन भारतीय एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने विदेशी नागरिक और दलालों से पूछताछ की है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि लॉकडाउन के कारण भारत नेपाल सीमा सील है और कोई भी विदेशी नागरिक भारत से नेपाल नहीं जा सकते, जिसको देखते हुए इन सभी के विरुद्ध आवश्यक धराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

Recommended Video

    महाराजगंज: नेपाल बॉर्डर पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, खूफिया एजेंसियों ने की पूछताछ
    romanian nationals arrested at nepal border in maharajganj

    अवैध तरीके से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था विदेशी

    रोमानिया का नागरिक डंडा हेड बॉर्डर से अवैध तरीके से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।विदेशी नागरिक के साथ बॉर्डर क्रॉस कराने वाले तीन भारतीय एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया विदेशी नागरिक रोमानिया का रहने वाला है और लॉकडाउन के दौरान भारत में फंस गया था, जिसके बाद अवैध तरीके से अपने पासपोर्ट पर फर्जी स्टांप कराके नेपाल से अपने देश जाने के फिराक में था।

    दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा था विदेशी नागरिक

    पकड़े गए रोमानिया के नागरिक से आईबी और रॉ की टीम ने भी गहनता से पूछताछ की। इस दौरान विदेशी नागरिक ने बताया कि वह दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहा था। जांच में विदेशी नागरिक के पासपोर्ट पर भी फर्जी स्टैम्पिंग की गई थी। इसके अलावा पुलिस ने रोमानिया के नागरिक को गलत तरीके से नेपाल भेजने में मदद करने वाले तीन भारतीय दलालों को भी पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से पासपोर्ट, फर्जी स्टैम्प भी बरामद हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+