महाराजगंज: मिलावटी दूध बेचने के मामले में 23 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

महाराजगंज: मिलावटी दूध बेचने के मामले में 23 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

महाराजगंज, 09 अप्रैल: मिलावटी दूध बेचने के एक 23 साल पुराने मामले में कोर्ट ने अब अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मिलवाटी दूध बेचने के आरोपी ग्वाले को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वहीं, शाहजहांपुर में भी कोर्ट ने 25 साल पुराने एक मामले दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Ramsajan sentenced to life imprisonment in 25-year-old case

महाराजगंज जिले के सहायक शासकीय अधिवकता सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि ये मामला 17 मई 1999 का है। तत्कालीन खाद्य निरीक्षक एमएल गुप्ता ने ऑफिसर गेट कॉलीन के पास से तीन ग्वालों से दूध का नमूना लिया था। दूध में मिलावट पाए जाने पर इस मामले में चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी रामसजन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।

रामसजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय पहुंचा। जहां 23 वर्षों से मामला विचाराधीन चल रहा था। शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील द्वारा साक्ष्यों के साथ चार गवाहों की गवाही कराई गई। गवाही के बाद अपर सत्र न्यायाधीश रेखा सिंह की कोर्ट ने आरोपी रामसजन को आजीवन कारावास की सजा के साथ 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

25 साल पुराने मामले में शाहजहांपुर कोर्ट ने भी सुनाया फैसला
वहीं, शाहजहांपुर कोर्ट ने भी 25 साल पुराने जहरीला आटा से बनी रोटी खाने से 14 लोगों की मौत के मामले में फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायालय द्वितीय के न्यायाधीश अखिलेश पाठक ने 2 लोगों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा के साथ 60-60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बताया जा रहा है कि चक्की में जहरीले गेहूं के पीसने के बाद बने आटे की रोटियां खाने से मजदूर, उनके बच्चे और महिलाओं की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+