Mahrajganj: नौतनवां में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ठप रहा ट्रेनों का संचालन

महराजगंज जिले के नौतनवां स्टेशन के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब सेटिंग प्वाइंट पर गाड़ी की सेंटिंग की जा रही थी।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के नौतनवां स्टेशन के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी रेलवे ट्रैक से नीचे उतर गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब सेटिंग प्वाइंट पर गाड़ी की सेंटिंग की जा रही थी। यह मालगाड़ी विशाखापत्तनम से सामान लेकर नौतनवां पहुंची थी। इसकी वजह से दुर्ग एक्सप्रेस को गोरखपुर में ही रोक देना पड़ा।

train

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात मालगाड़ी यूरिया लेकर विशाखापत्तनम से नौतनवां पहुंची थी। शनिवार सुबह प्लेटफार्म नंबर चार पर मालगाड़ी की सेटिंग की जा रही थी। रेलवे ट्रैक टूटने की वजह से गाड़ी पटरी से नीचे उतर गयी। इसमें एक हजार से अधिक बोरी यूरिया लदी हुई थी। जिसे नीचे उतारा गया।

इसकी जानकारी होते ही गोरखपुर स्टेशन से तत्काल बचाव यान एआरटी घटना स्थल पर पहुंच गयी। इस टीम ने तत्काल बचाव कार्य शुरु कर दिया।इस समय गेहूं की बुआई की जा रही है। यूरिया की मांग ज्यादा है। मालगाड़ी में यूरिया थी जो नेपाल जानी है। स्टेशन अधीक्षक उमाकांत सिंह ने बताया कि सेंटिंग के दौरान एक बोगी रेलवे पटरी से उतर गई थी ।

गोरखपुर में भी पटरी से उतरी थी ट्रेन
गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन यार्ड में 2 नवंबर को गोरखपुर से गोंडा जा रही खाली मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था। इसके चलते लगभग एक घंटे तक डोमिनगढ़-गोरखपुर खंड पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+