Indo- Nepal Border: भारत व नेपाल के प्रधानमंत्री ने सोलौली व भैरहवां आईसीपी का वर्चुअली किया शिलान्यास

पीएम मोदी व प्रचंड ने गुरुवार को सोनौली भैरहवां आईपीसी का शिलान्यास किया।

pm

Mahrajganj News: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने गुरुवार को महराजगंज जिले में स्थित भारत- नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली व भैरहवां पर आईपीसी का वर्चुअली शिलान्यास किया। दोनों प्रधानमंत्री नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उपस्थित थे।

पीएम मोदी ने कहा कि नौ वर्ष पूर्व मैंने भारत-नेपाल संबंधों के संदर्भ में हिट (HIT) का फार्मूला दिया था। जिसमे हाइवेज, आई-वेज और ट्रांसवेज शामिल था। नौ वर्षों में दोनों देशों ने इन क्षेत्रों में अनेक उपलब्धियां हासिल कीं, जिनमे बीरगंज आईसीपी, क्रॉस बॉर्डर पाइप लाइन, पहली भारत-नेपाल ब्रॉडगेज पाइप लाइन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इन नौ वर्षों में भारत-नेपाल साझेदारी हिट रही और इसे सुपरहिट करने के लिए भारत और नेपाल कई नए समझौते किये हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने निश्चय किया है कि भारत और नेपाल के धार्मिक-सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने हैं और इनको अधिक मजबूती देने के लिए रामायण सर्किट की परियोजनाओं में और अधिक तेजी लाई जानी चाहिए। दोनों देश आपसी संबंधों को हिमालय जितनी तेजी देने के लिए कार्य करते रहेंगे।

नेपाली प्रधानमंत्री ने अपने पिछले तीन दौरों का उल्लेख करते हुए भारत के साथ नेपाल के सदियों पुराने संबंधों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का आर्थिक विकास उल्लेखनीय है और इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं।उन्होंने आईसीपी, इनलैंड व ड्राई पोर्ट व्यापार व कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इससे पूर्व आईसीपी सोनौली के शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, विधायकगण व अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण कर की गयी। वित्त राज्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने आईसीपी के मॉडल का अवलोकन किया और इसके बारे निदेशक लैंड पोर्ट अथॉरिटी श्री जी.एस. संधू से जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित भारत व नेपाल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि आईसीपी के बन जाने से दोनों देशों के बीच संबंधों, व्यापार व अन्य सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों देशोबक बीच आवागमन में समय की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से जनपद के साथ-साथ क्षेत्र व प्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी।

इससे पूर्व सचिव लैंड पोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया विवेक कुमार ने स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि आईसीपी दोनों देशों के बीच आवागमन को सरल तो करेगा ही, यह दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों में प्रगाढ़ता लाने का भी काम करेगा। उन्होंने एल.पी.ए.आई. के कार्यों की चर्चा करते हुए भारत के विकास में इसके योगदान के बारे में भी बताया।

इससे पूर्व भारत-नेपाल सहयोग, एलपीएआई और आईसीपी पर लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन एग्जीक्यूटिव एडमिन आर.के. दीक्षित ने किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, एसएसबी डीआइजी राजीव राना, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, सीडीओ रूपंदेही (नेपाल) भरत मणि पांडेय, एसपी रूपंदेही भरत बहादुर बीका, एडीएम महराजगंज डॉ. पंकज कुमार वर्मा, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, एलपीएआई निदेशक जीएस संतु, एलपीएआइ सेक्रेट्री विवेक वर्मा, कमांडेंट वरुण कुमार, कस्टम चीफ भैरहवा नेपाल मनीराम पौडेल, डीयूडीबीसी विदुर खड़का, एसडीएम नौतनवा मुकेश कुमार सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+