Maharajganj News: अनियंत्रित कार ट्रक में घुसी,एक की मौत
महराजगंज के फरेन्दा में अनियंत्रित कार के ट्रक में घुसने के कारण एक चिकित्सक की मौत हो गयी।यह घटना गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग की है।

Mahrajganj News: महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र से एक ऐसी खबर आ रही है जिसमें एक चिकित्सक की मौत हो गयी है। यह घटना शनिवार देर रात की है। गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे पर पिपरामौनी चौराहे के समीप अनियंत्रित कार सिलेंडर लदे ट्रक में घुस गयी। इस घटना में फरेंदा के दंत चिकित्सक राहुल चौबे की मौत हो गयी।
गोरखपुर सोनौली-राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पिपरामौनी चौराहे पर गैस सिलिंडर लदे खड़ी ट्रक में पीछे से कार घुस गई। जिसमें कार सवार फरेंदा के निजी दंत चिकित्सक राहुल चौबे (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा कस्बा निवासी राहुल शनिवार की रात में कार से मोहनापुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। अभी पिपरामौनी चौराहे पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी गैस सिलिंडर लदे ट्रक में पीछे से कार घुस गई।
घटना की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications