Maharajganj News: महराजगंज में एनआईए की दबिश, ये खास सबूत लगे हाथ
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की फरेन्दा तहसील स्थित विकासनगर कॉलोनी में गुरुवार को एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए ने डॉक्टर फजले हक घर लगभग सात घंटे तक छापेमारी की। इस दौरान परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गयी। एनआईए ने फजले हक के दामाद तलहा का लैपटॉप, मोबाइल व अन्य जरुरी कागजात अपने साथ ले गयी। आरोप है की तलहा का आईएसआईएस के आतंकवादियों से संबंध है।
एनआईए तलहा की तलाश में फरेंदा के विकासनगर उनके ससुराल आई हुई थी। तलहा मूलरुप से बिहार के सीवान का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि वह किसी काम से अलीगढ़ गया था और वहां मिन्हाॅज लॉज में आईएसआईएस आतंकी फैजान के साथ रुका था। इसी बीच वह डार्कनेट के जरिए पाकिस्तान से बात करने लगा। जिससे जांच एजेंसियों की नजर इस पर पड़ी।

डॉ. फजले हक ने बताया कि टीम दो माह पूर्व भी पूछताछ के लिए गोरखपुर ले गई थी। बाद में छोड़ दिया था। दामाद करीब एक माह से फरेंदा में रह रहा था। किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं दिख रही थी। छापामारी के दौरान पूछताछ के बारे में परिवार के सदस्य कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications