Maharajganj News: भूकंप से होने वाली जनधन की क्षति को ऐसे करें न्यून, एनडीआरएफ ने बताया खास तरीका
Maharajganj News: महाराजगंज जिले के अपर जिलाधिकारी महराजगंज डॉ पंकज कुमार वर्मा के देख रेख में सदर तहसील के जनपद में गोरखपुर से आई एनडीआरएफ की टीम ने भूकम्प से होने वाली जनधन की क्षति को न्यूनीकृत किये जाने हेतु मॉकड्रिल किया । 11 एनडीआरफ के उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के उप कमांडेंट संतोष कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया।
इस दौरान अवगत कराना है कि विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व से निर्धारित भूकम्प आधारित मॉक ड्रिल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, महराजगंज एवं एन0डी0आर0एफ0 के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 06.11.2023 को लिटिल फ्लावर, स्कूल महराजगंज के प्रागंण में भूकम्प आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा भूकम्प घटित होने के दौरान क्या किया जाय एवं क्या न किया जाय आदि के विषय पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जिला आपदा विशेषज्ञ, एन0डी0आर0एफ से उनकी बटालियन तथा जिले के स्वास्थ्य, अग्निशमन, शिक्षा विभाग तथा तहसील सदर से नायब तहसीलदार की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरूवात सभी के परिचय से की गयी एवं एन0डी0आर0एफ0 बटालियन से गोपी गुप्ता जी ने कार्यक्रम की शुरूवात करते हुए भूकम्प के विभिन्न आयामों एवं उससे होने वाले क्षति के बारें में बताया एवं यह भी स्पष्ट किया कि कैसे किसी आपदा से पहले की तैयारी कर हम सभी आपदा क्षति को न्यूनीकरण कर सकतें है।
सर्वप्रथम यह बताया गया कि किसी भी आपदा के दौरान सूचना प्रणाली किस प्रकार कार्य करती है एवं आपदा घटित होने पर सबसे पहले सूचना जिले के EOC पर देते हुये एन0डी0आर0एफ0 एवं एस0डी0आर0एफ0 की मदद ली जा सकती है।
एन0डी0आर0एफ0 टीम की अगुवाई में भूकम्प आने से पहले क्या करें क्या न करें के बारे में जैसे-डक होल्ड कवर इत्यादि के बारे में विस्तृत डेमोन्स्टेªट करके दिखाया। एन0डी0आर0एफ0 टीम द्वारा रिस्पॉन्स के दौरान कैसे संवेदनशील स्थानों की खोज की जानी है अथवा वहां पर फंसे लोगों को कैसे बाहर निकालना है उसके बारे में विस्तृत डेमोन्स्ट्रेट किया गया। रेस्क्यू के दौरान एन0डी0आर0एफ0 की टीम कैसे बचाव एवं सुरक्षा के उपायों के अपनाता है उसके बारे में सभी के सामने डेमोन्स्ट्रेशन प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई। इसके उपरांत डीडी कृषि ने जिलाधिकारी महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर की।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications