MLA Irfan Solanki अचनाक जेल में लगे चीखने-चिल्लाने, जेलर भी हो गए परेशान,जानिए क्या है मामला
जेल में बंद सपा विधयक इरफान सोलंकी के पेट में दर्द होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके गुर्दे में पथरी की समस्या बताई है।

Mahrajganj News: कानपुर जेल से महराजगंज जेल स्थानांतरित किए गए विधायक इरफान सोलंकी बुधवार को अचानक चीखने-चिल्लाने लगे। यह सुन जेलर भी परेशान हो गए। मामला कुछ ऐसा है कि सपा विधायक के पेट में अचानक से तेज दर्द हो गया। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में विधायक को जिला अस्पताल ले गए और जांच कराई।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर से महराजगंज जेल में स्थानांतरित सपा विधायक इरफान सोलंकी के पेट में
तेज दर्द होने लगा। जेल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर सोलंकी को जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने तत्काल विधायक सोलंकी की जांच शुरु कर दी। अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। इस बीच सोलंकी दर्द से कराह रहे थी।
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि दिसंबर माह में सोलंकी महराजगंज जेल में शिफ़ट किए गये थे। पहले उनकी तबियत ठीक थी। लेकिन अचानक से खराब हो गयी। इन्हें जेल ले जाया गया था,जहां उपचार के बाद पुन: जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एपी भार्गव ने विधायक के गुर्दे में पथरी होने की पुष्टि की है।
विधायक इरफान सोलंकी पर कानपुर के जाजमऊ थाने में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा जमीन हड़पने,पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले दर्ज हैं। साथ ही बांग्लादेशियों को फर्जी प्रमाणपत्र देने का भी आरोप है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications