Mahrajganj News: रास्ते में हुई मुलाकात,नेपाल जाने का हुआ सौदा,फिर चालक की हो गयी हत्या
महराजगंज के सोनौली में एक कार चालक का शव मिला।उसकी हत्या कर दी गयी थी।जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला की कोल्हुई बाजार का रहने वाला श्रवण गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सवारी पहुंचाने का काम करता था।उसे नेपाल का एक यात्री सुदा
महराजगंज,5 अक्टूबर: महराजगंज के सोनौली में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।शव की पहचान कोल्हुई बाजार के कार चालक श्रवण पाठक के रुप में हुई है।श्रवण गोरखपुर स्टेशन से एक नेपाली यात्री सुदामा को बैठाकर उसे उसके घर छोड़ने के लिए निकला था।कार में दोनों थे।सुदामा ने ही श्रवण की हत्या कर दी।पुलिस ने जब गहराई से मामले की छानबीन की तो पता चला कि सुदामा को श्रवण की कोई बात बुरी लगी जिसके बाद उसने उसे मारने की योजना बना ली।

जानकारी के मुताबिक,कोल्हुई बाजार का रहने वाला श्रवण पाठक कार चलाने का काम करता है।वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सवारी ले जाने का काम करता था।इसी क्रम में उसे स्टेशन पर एक यात्री मिला जिसे नेपाल जाना था।सुदामा नाम के इस यात्री ने नेपाल जाने के लिए गाड़ी बुक कर ली।दोनों में कुछ देर बाद ही हंसी मजाक शुुरु हो गया।इस दौरान ही यात्री सुदामा को चालक श्रवण की कुछ बात बहुत बुरी लग गयी।उसे मजाक इतना बुरा लगा कि उसने चालक के हत्या की योजना बना ली।सोनौली क्षेत्र के पुरैनिहा में चालक ही हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।महराजगंज के एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने नौतनवां के क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में चार टीमें गठित की।पुलिस ने जांच शुरु की।सीसीटीवी फुटेज निकाला और आरोपी सुदामा को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि हत्या के आरोपित सुदामा को गिरफ्तार कर लिया गया है।यात्रा के दौरान हंसी मजाक के दौरान ही हत्या की योजना सुदामा ने बनाई। पूछताछ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications