Maharajganj: कांग्रेस विधायक को मंच पर नहीं मिली कुर्सी,जमीन पर बैठ जतायी नाराजगी

विधायक वीरेंद्र चौधरी को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर निमंत्रण दिया गया था। जब निमंत्रण पर विधायक वहां पहुंचे तो न उनके मंच पर बैठने की जगह थी ना ही किसी ने सम्मान दिया।ऐसे में विधायक नाराज हो गए और नाराज

महराजगंज,16 अगस्त:

फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह को 1246 मतों से हराकर विधानसभा चुनाव जीता था। बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने में सफल रहे वीरेंद्र चौधरी मंच पर कुर्सी न मिलने से नाराज हो गए और जमीन पर ही बैठ गए।उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव व सम्मान न देने का आरोप लगाया है।

mla farenda

जानकारी के मुताबिक,विधायक वीरेंद्र चौधरी को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर निमंत्रण दिया गया था। जब निमंत्रण पर विधायक वहां पहुंचे तो न उनके मंच पर बैठने की जगह थी ना ही किसी ने सम्मान दिया।ऐसे में विधायक नाराज हो गए और नाराजगी व्यक्त करते हुए जमीन पर ही बैठ गए। यह देख उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और वह भी जमीन पर बैठ गए।धीरे-धीरे समर्थकों की भारी भीड़ लग गयी।

जब इसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो एसडीएम राम सजीवन मौर्य और सीओ कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे।उन्होंने विधायक से मिल पूरी बात जानी और उनकी नाराजगी खत्म कराई।

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बताया नगर प्रशासन की निमत्रंण पर समय से पहुंचा था। लेकिन मंच पर उचित सम्मान नहीं मिला। मंच पर कुर्सी खाली नहीं थी। इसलिए जमीन पर बैठ गया।

विधानसभा चुनाव में फरेंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने बीजेपी उम्मीदवार बजरंग बहादुर सिंह को हराया था।इन्होंने 1087 वोटों से जीत हासिल की थी। वीरेंद्र चौधरी को कुल 84755 वोट मिले थे, जब कि बीजेपी उम्मीदवार को 83668 वोट हासिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+