हद हो गई भ्रष्टाचार की! प्रधान और सचिव ' निगल गए' शौचालय के पैसे, DM ने उठाया यह कदम
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: आप सभी ने भ्रष्टाचार के कई मामले सुने होंगे। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से आया है, जहां प्रधान और सचिव ने भ्रष्टाचार की हद कर दी है। इन्होंने अपना स्तर इतना गिरा लिया कि सरकार की तरफ से जरूरतमंद लोगों के लिए शौचालय निर्माण के लिए जो पैसा आया था इन्होंने निगल लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
218 आवास का निर्माण हुए बिना करा लिया भुगतान
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत मदरहा ककटही में वित्तीय वर्ष 2015-20 में शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता पाई गई है। डीपीओ द्वारा की गई जांच में 219 में 218 शौचालय निर्मित पाए गए जबकि इनका भुगतान हो चुका है। पूर्व ग्राम प्रधान और तत्कालीन सचिवों के मिलीभगत से कुल 2616000/- रुपए की धनराशि का दुरुपयोग किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा द्वारा पूर्व ग्राम प्रधान नजरे आलम और तत्कालीन सचिव मिलिंद चौधरी व संतोष कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पं) लक्ष्मीपुर को आदेशित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि शासकीय कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एफआईआर दर्ज कराने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पं) को निर्देशित किया गया है। साथ ही त्याकालीन सचिवों को निलम्बित करने की कार्यवाही भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications