Maharajganj News: स्टीम चावल और यूरिया नेपाल ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
Maharajganj News: भारत नेपाल सीमा पर तस्करी का क्रम जारी है। भारत से स्टीम चावल और यूरिया नेपाल ले जा रहे तस्कर को सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी दोमुहान घाट के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पास तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि दोमुहान घाट कैंप के जवान गश्त पर थे। भारत नेपाल सीमा के अराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास कुछ लोग साइकिल और बाइक पर बोरा लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से नेपाल सीमा में प्रवेश करने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे जवानों ने दौड़ाया तो एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रहलाद प्रजापति निवासी सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर 12 नौतनवा थाना नौतनवा बताया।

यह भी बताया कि यूरिया खाद नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहवा और स्टीम चावल नौतनवा के इंद्रानगर में एक गोदाम से कम दामों पर खरीदकर नेपाल में ले जाकर अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। 15 बोरी स्टीम चावल, 2 बोरी यूरिया, एक बाइक और एक साइकिल बरामद हुई।












Click it and Unblock the Notifications