Maharajganj: पराली को लेकर किसानों को दिए गए यह खास निर्देश, नहीं होगा दीर्घकालीन नुकसान
Maharajganj News: ग्राम पंचायत झरवालिया में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा पर आयोजित रैली का नेतृत्व किया।
इस अवसर पर आयोजित सभा मे उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा व पराली प्रबंधन के विषय में जागरूक करते हुए मा. विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि सरकार नारियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति अत्यंत गंभीर है। सरकार द्वारा मिशन शक्ति 4.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन समाज मे महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने पराली प्रबंधन के विषय मे कहा एक किसान होने के नाते मेरा किसान भाइयों से अनुरोध है कि पराली न जलाएं। इससे हमें तात्कालिक लाभ तो होता है लेकिन पराली की आग में केंचुआ व अन्य सूक्ष्म जीव जो कृषि के लिए लाभदायक हैं, मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा डिकम्पोजर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान उसका इस्तेमाल कर पराली को नष्ट करें। इस प्रकार नष्ट हुई पराली किसानों के लिए जैविक खाद का काम करेगी। कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में पराली का दुष्प्रभाव व्यापक रूप में देखने को मिलता है, जब दिल्ली में लगभग एक महीने तक धूप नही निकलती और सांस लेना दूभर हो जाता है। मा. विधायक ने कहा कि किसान आधुनिक कृषि करें, जिससे उनकी आय बढ़े। पराली प्रबंधन इसका एक हिस्सा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यहाँ उपस्थित सभी लोगों ने मौली बांधकर शपथ ली है कि हम नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए कार्य करेंगे और पर्यावरण सुरक्षा के लिए पराली नहीं जलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह नवरात्रि के अवसर पर हम मातृशक्ति दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं और हमारी माताएँ, बहने और बेटियां भी उसी मातृ शक्ति का उदाहरण हैं। इसलिए इनके अधिकारों व सम्मान की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है।
पराली प्रबंधन के विषय मे जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पराली को जलाने के दीर्घकालिक नुकसान हैं। इसलिए इसको जलाने के बजाय प्रशासन को उपलब्ध कराएं। प्रशासन इनको गोवंशीय पशुओं के लिए इस्तेमाल करेगा और इस नेक कार्य के भागीदार आप लोग होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे डिकम्पोजर का प्रयोग करें। इससे पराली खेतों में ही नष्ट हो जाएगी और अच्छी गुणवत्ता के जैविक खाद का काम करेगी।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पराली जलाना अपराध है। विगत वर्ष भी अनेक लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए और इस वर्ष पराली जलाने के विषय मे शासन अत्यंत सख्त है। इसलिए पराली जलाने से बचें।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा व पराली न जलाने की शपथ भी दिलाई गई।
इससे पूर्व जिलाधिकारी महोदय ने आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात बच्चों का अन्नप्राशन किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, बीडीओ निचलौल शमा सिंह, एडीओ पंचायत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications