Maharajganj: थप्पड़बाज दरोगा ने फरियादियों के सामने ही लगा दी युवक की पिटाई, वीडियो हो गया जमकर वायरल

वर्दी के नशे में चूर दरोगा जी एक युवक को थपप्ड़ों और लातों से भी मारते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा जी कानून का अमृतज्ञान देते हुए भले ही युवक को दोषी बता रहे हैं लेकिन थप्पड़ मारना किस कानून में लिखा है।

Maharajganj Adarsh Thana sub-inspector slapping man in front of the complainants video went viral

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में थप्पड़मार व लातबाज पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वर्दी के नशे में मगरूर दरोगा जी रौब जमाते हुए फरियादियों के सामने ही युवक को थप्पड़ और पैर से मारते नजर आ रहे हैं। दरोगा जी यहीं नही रुके, युवक को सरेआम जलील भी किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीओ साहब कह रहे है कि पूरे मामले की जांच होगी।

Maharajganj Adarsh Thana sub-inspector slapping man in front of the complainants video went viral

आदर्श थाना की पुलिस बनी थप्पड़बाज
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में स्थित आदर्श थाना निचलौल के दरोगा का फायर अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दरोगा जी पहले युवक को गाली देते है, जिसके बाद थप्पड़ रसीद करते है। इस सब के बाद भी जब दरोगा जी का मन नही भरा तो उन्होंने पैर का भी प्रयोग किया।
वहीं जब वीडियो वायरल हो गया तो दरोगा जी कानून की दुहाई देते कह रहे हैं कि युवक के ऊपर कई महिलाओं से पैसा लेने का आरोप है, जहां इसको लेकर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। दरोगा जी ने कानून का अमृतज्ञान देते हुए भले ही कह दिया हो कि युवक दोषी है, लेकिन थप्पड़ मारना और पैर का प्रयोग करना किस कानून में लिखा हुआ है। फिलहाल थप्पड़ खाने वाले युवक का पता नही चल सका है।

Maharajganj Adarsh Thana sub-inspector slapping man in front of the complainants video went viral

Recommended Video

    महराजगंज:भारत से नेपाल जा रहे नीदरलैंड के संदिग्ध नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, और फिर

    पुलिस बता रही है धार्मिक टिप्पणी
    दरोगा का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वायरल वीडियो 25 मार्च का है। आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत था, जिसको लेकर दोनों पक्ष नासिर सिद्दीकी व पन्ने लाल मौर्य को थाना पर लाए थे। इस बीच पन्नेलाल व गुरफान नेमप्लेट देखने के बाद धार्मिक व जातिगत टिप्पणी करने लगें। जिसके बाद दरोगा ने बल प्रयोग किया।
    सीओ ने कहा, पूरे प्रकरण की कराई जा रही है जांच
    सीओ निचलौल शिवबली मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+