Mahrajganj News: इंडो-नेपाल सीमा पर रक्षाबंधन को लेकर है यह खास तैयारी

इस बार बहनों को भारत व नेपाल सरकार दोनों ने रक्षाबंधन का सबसे बड़ा उपहार दिया है।इस बार बहने नेपाल से भारत व भारत से नेपाल अपने भाइयों को राखी बांधने जा सकेंगी।कोरोना के कारण पिछले दो साल से वह नहीं जा पा रहे थे।

महराजगंज,11 अगस्त: इस बार बहनों को भारत व नेपाल सरकार दोनों ने रक्षाबंधन का सबसे बड़ा उपहार दिया है।इस बार बहने नेपाल से भारत व भारत से नेपाल अपने भाइयों को राखी बांधने जा सकेंगी।कोरोना के कारण पिछले दो साल से वह नहीं जा पा रहे थे।

indo

सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा की रहने वाली रोशनी बताती हैे कि पिछले दो साल से वह अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही थी। दो साल बाद वह नौतनवा में अपने भाई को राखी बांध सकेंगी।नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत व भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाल के लोग बहुतायत में निवास करते हैं।भारत के बहुत सारे लोगों का विवाह नेपाल व नेपाल के बहुत सारे लोगों का विवाह भारत में हुआ हैं।इंडो-नेपाल सीमा पर यह छूट मिलने के बाद से बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांध सकेंगी।

वहीं रुपन्देही के महुआरी गांव की धनमति देवी की शादी नौतनवा के महुअवा नंबर एक के टोला मध्य नगर में हुई है। 1962 में शादी के बाद हर साल कभी वे नेपाल जाती हैं तो कभी इनके चार भाइयों में से कोई न कोई उनके घर पहुंचता रहा है। लेकिन कोरोना ने यह सिलसिला रोक दिया था।जो इस बार चालू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+