UP News: पीएम विश्वकर्मा व स्वनिधि सहित कई योजनाओं में आएगी तेजी,नोडल अधिकारी ने दिए यह खास निर्देश
Maharajganj News: विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी रजत कुमार सैनी आइएएस द्वारा सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अगले एक सप्ताह में विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र किंतु अनाच्छादित लोगों की सूची तैयार कर लें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया जा सके। उन्होंने कहा की यात्रा के दौरान आवेदकों के मौके पर सत्यापन की तैयारी रखें और आने वाले अधिकतम लोगों का सत्यापन करते हुए उन्हें संबंधित योजना से लाभान्वित करें। यदि मौके पर उनके आवेदन का निस्तारण संभव न हो तो एक प्रक्रिया तैयार रखें, जिसके तहत उनके आवेदन का निस्तारण अभियान के दौरान ही सुनिश्चित किया जा सके।

नोडल अधिकारी ने कहा की पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बैंको को घरौनी के आधार पर ऋण वितरण करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने वनटांगिया, मुसहर ग्रामों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। आईसीडीएस विभाग को सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन के लिए निर्देश दिया।
उन्होंने कहा की सभी विभाग प्रयास करें कि उनके विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ यात्रा के दौरान अधिकतम लोगों को सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि अभियान के तहत अपेक्षित सूचना को समयन्तर्ग पोर्टल पर अपलोड करें। अभियान के दौरान मिले आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें, ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ वंचित लोगों को प्राप्त हो सके और लोगों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा से। नोडल अधिकारी ने कहा की 2047 तक के अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम है। इसको सभी विभाग समन्वित प्रयास से सफल बनाएं।
Indian Railway: गोरखपुर-पनवेल छठ स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को नोडल अधिकारी महोदय के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन का निर्देश दिया। उन्होंने नोडल अधिकारी महोदय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सीएमओ सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications