Indian Railway: गोरखपुर-पनवेल छठ स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी छठ त्यौहार पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05013/05014 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर छठ पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 24 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, 2023 दिन शुक्रवार को तथा पनवेल से 25 नवम्बर एवं 02 दिसम्बर, 2023 दिन शनिवार को 02 फेरों के लिये चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05013 गोरखपुर-पनवेल छठ पूजा विषेष गाड़ी 24 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, 2023 दिन शुक्रवार को गोरखपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 09.40 बजे, बस्ती से 10.10 बजे, गोण्डा से 11.25 बजे, ऐषबाग से 14.30 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 16.05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. से 19.40 बजे, दूसरे दिन भोपाल से 00.45 बजे, इटारसी से 01.50 बजे तथा भुसावल से 06.05 बजे छूटकर पनवेल 12.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05014 पनवेल-गोरखपुर छठ पूजा विषेष गाड़ी 25 नवम्बर एवं 02 दिसम्बर, 2023 दिन शनिवार को पनवेल से 14.30 बजे प्रस्थान कर भुसावल से 21.20 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 02.05 बजे, भोपाल से 03.55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. 08.05 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.05 बजे, ऐशबाग से 13.45 बजे, गोण्डा से 17.50 बजे, बस्ती से 19.20 बजे तथा खलीलाबाद से 19.50 बजे छूटकर गोरखपुर 20.30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications