UP News: योगी सरकार की सहायक उपकरण योजना के तहत डीएम ने की यह खास पहल
Maharajganj News: जनता दर्शन के दौरान दिव्यांग रामदयाल निवासी महादेव, माधवनगर, तुरकहिया निवासी जनता दर्शन में परिवार के लिए जारी अंत्योदय कार्ड में अपना और बेटे का नाम न चढ़ पाने के कारण आयुष्मान कार्ड न बन पाने की समस्या लेकर आया था। जिलाधिकारी महोदय ने प्रार्थी की समस्या के निस्तारण हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादी से दिव्यांगजन के लिए संचालित पेंशन योजना मिलने के बारे में पूछा, तो फरियादी ने बताया कि दिव्यांगजन पेंशन उसे प्राप्त हो रहा है। सहायक उपकरण के विषय में पूछने पर फरियादी ने बताया कि सहायक उपकरण उसे नही मिला है। इसपर जिलाधिकारी तत्काल दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव से बातकर उन्हे फरियादी को सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट केन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने स्वयं आकर फरियादी से बात की और अपचारिकताओं को पूरा करवाते हुए, कलेक्ट्रेट में ही दिव्यांग को स्मार्ट केन उपलब्ध करवाया। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत संचालित अन्य संबंधित योजनाओं का लाभ प्रार्थी को प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार उसे स्मार्ट केन भी उपलब्ध करवा दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि प्रार्थी का नाम परिवार के लिए जारी अंत्योदय कार्ड में आधार संबंधी समस्या के कारण नही चढ़ पा रहा है। उक्त के संदर्भ में अपर आयुक्त (खाद्य व रसद) को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार जल्द से जल्द प्रार्थी का नाम अंत्योदय कार्ड शामिल करवा लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications