Maharajganj News: डीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश, ये व्यवस्थाएं होंगी सुनिश्चित
Maharajganj Latest News Hindi Uttar Pradesh: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज नगर निकायों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इंसेंटिव बेस्ड योजनाओं में इंसेंटिव प्राप्त करने हेतु राजस्व वसूली को बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने घुघली, सिसवा बाजार सहित जिन निकायों में वसूली कम है, वे निकाय अपनी वसूली को बढ़ाएं। जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रकार के लाइसेंस शुल्कों की प्राप्ति और प्लास्टिक आदिवक विरुद्ध प्रवर्तन कार्यों को तेज करने हेतु भी सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने गौशालाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी गौशालाओं में पशुओं के लिए उचित इंतजाम और पोषाहार सुनिश्चित करें। बरसात में किसी भी गोशाला में जल जमाव की स्थिति न पैदा हो।। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में निर्मित करवाए जा
रहे तालाबों में जल के आवक और निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तकनीकी सहायता हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने पेय जल योजनाओं हर घर तक नल से जल को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में समस्त कार्य अनिवार्य रूप से विस्तारित क्षेत्र में करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने डूडा के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम आवास 1.0 के लाभार्थियों की सूची निकायों से साझा करने का निर्देश दिया, ताकि उनका सत्यापन निकायों के स्तर पर कराया जा सके। उन्होंने पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों की प्रोफाइलिंग कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने डूडा व नगर निकायों के कार्यों में डुप्लीकेसी न हो इसको सुनिश्चित करने के लिए डूडा के कार्यों की सूची निकायों से साझा करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, एसडीएम विजय यादव, पीओ डूडा शैलेंद्र गौतम, ईओ नगर पालिका परिषद महराजगंज आलोक कुमार सहित सभी ईओ और एलबीसी विनीत कुमार सहित बैठक में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications