Mahrajganj News: नेपाल जाने वाले रास्तों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने की यह खास पहल

महराजगंज प्रशासन ने भारत- नेपाल के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की है।

border

Mahrajganj News: पर्यटन को बढ़ावा देने के क्रम महराजगंज प्रशासन ने खास पहल की है। डीएम ने क्षेत्रीय पर्यटन विभाग को महराजगंज से नेपाल जाने वाले रास्तों पर पर्यटन को बढ़ावा देने व यात्रियों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डीएम ने यूथ क्लब को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। इसके लिए डीएम ने समीक्षा बैठक की।

Recommended Video

    गोरखपुर: शादी से इंकार करने पर युवती पर बांका से किया हमला

    समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले विद्यालयों में यूथ क्लब स्थापना के संदर्भ में जानकारी ली। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी द्वारा सूचित किया गया कि चयनित विद्यालयों में यूथ क्लब की स्थापना की जा चुकी है, किंतु अब तक विद्यालयों से बैंक खाते का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर जिला विद्यालय निरीक्षक व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ यूथ क्लब के विषय मे आगे की कार्ययोजना बनाने हेतु बैठक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उक्त बैठक में आवश्यक बैंक डिटेल के साथ उपस्थित रहने हेतु पत्र जारी कर दिया जाए। उन्होंने यूथ क्लब की स्थापना हेतु निजी विद्यालयों को भी सम्मिलित करने के लिए कहा।

    जनपद के पौराणिक-ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने सोहगीबरवा में पर्यटन सुविधाओं के विकास संबंधी प्रस्तावों के अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सोहगीबरवा के आंतरिक एवं बाहरी हिस्से में पर्यटन सुविधाओं के विकास संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं, जो क्रमशः व 09 व 08 करोड़ रुपये के हैं और आशा है कि इस वित्तीय वर्ष में इन्हें स्वीकृति मिल जाएगी। जिलाधिकारी ने उक्त प्रस्ताव की स्वीकृति हेतु पुनः अनुस्मारक पत्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने लेहड़ा देवी मंदिर के समेकित विकास के संदर्भ में कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इसके इसके अतिरिक्त गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन सुविधावों के विकास व देवदह प्राचीन झील के जीर्णोद्धार संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने हेतु क्षेत्रय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने बरगदवा हनुमान मंदिर, नौतनवा स्थित बढ़या ताल, पनियरा स्थित डिंगरी बौद्ध स्थल, परतावल शिव मंदिर के विकास पर भी चर्चा करते हुए, उनके विकास एवं सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव बनाने का निर्देश क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दिया।

    जिलाधिकारी ने जनपद से होकर नेपाल जाने वाले मार्गों पर पर्यटन विभाग की ओर से यात्री सुविधाओं के विकास का निर्देश दिया। साथ ही जनपद के प्रमुख मार्गों पर पर्यटन विभाग की ओर से ओवरहेड साइनेज लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने जनपद के पर्यटन स्थलों के संदर्भ में प्रचार साहित्य मुद्रित करवा कर वितरित कराने और एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म हेतु शासन से बजट की मांग करने का निर्देश दिया।

    जिलाधिकारी ने सोनौली सत्यजीत पर्यटन कार्यालय में नियमित कर्मियों की नियुक्ति के संदर्भ में प्रमुख सचिव पर्यटन को डी.ओ. पत्र भेजने का निर्देश दिया, ताकि जनपद में आने वाले पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+