Mahrajganj: शादीशुदा प्रेमिका के साथ उसी के घर में रहता था 58 साल का प्रेमी, दोनों ने एक साथ दी जान
Mahrajganj News: महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोठीभार थाना क्षेत्र में 55 साल की प्रेमिका व 58 साल साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर एक साथ जान दे दी है। परिजनों से विवाद के बाद दोनों ने यह निर्णय लिया।
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा में रेलवे ट्रैक पर महिला व पुरुष का शव मिला। मृतक के जेब से दो आधार कार्ड मिले, जिससे दोनों के नाम पते की जानकारी हुई। प्रेमी की उम्र 58 साल व प्रेमिका की उम्र 55 साल बताई जा रही है। प्रेमी पेशे थे ड्राइवर था और प्रेमिका के घर पर ही रहता था। मंगलवार रात छत पर सोने के स्थान को लेकर महिला का अपने छोटे बेटे से विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर महिला अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गई थी। सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। दोनों में कई वर्षों से प्रेम संबंध था। महिला का पति गांव के एक निजी स्कूल में चौकीदार है।

कोठीभार प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि एक महिला व एक पुरुष का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। पहचान कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications