Indo-Nepal Border: आईएसआईएस संदिग्ध के वाराणसी में गिरफ्तारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
वाराणसी में आईएसआईएस संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है।सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भारत नेपाल की खुली सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गयी है।
Indo-Nepal Border News: पीएम सिटी वाराणसी में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के सक्रिय सदस्य के पकड़े जाने का असर भारत-नेपाल सीमा पर साफ देखने को मिल रहा है।महराजगंज स्थित सोनौली सीमा,झुलनीपुर से लगे सीमामवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गयी है। 24 घंटे निगरानी करने का निर्देश मातहतों का दिया गया है। त्योहारों के मद्देनजर विशेष सावधानी बरती जा रही है।

इस अलर्ट के बाद से ही भारत-नेपाल सीमाओं से होकर आने जाने वाले सभी लोगों की सघन तलाशी ली जा ही है। उनके आईडी कार्ड चेक किये जा रहे हैं। एसएसबी सहायक कमांडेंट ललित मोहन डोभाल ने बताया कि
बनारस में आईएसआईएस संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद से सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है। आने -जाने वाले सभी व्यक्ति पर निगरानी बढ़ा दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications