UP: रात में शादी के जश्न से लौटा और सुबह मिली लाश, जानिए क्या है पूरा मामला
महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा व्यक्ति का शव फंदे से लटकते मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Mahrajganj News: महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र स्थित राजाबारी गांव में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकत मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत की पुलिस वजह तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
राजाबारी गांव का रहने वाली विजय शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी थे। पत्नी बुधवार को बच्चों के साथ मायके चली गयी थी। विजय रात में शादी समारोह में शामिल हुआ। वहां जश्न का माहौल था। खाना खाया और अपने घर आ गया। सुबह उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली। रात में वह कमरे में अकेले था। पुलिस हत्या व आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मृतक चार भाईयों में बड़ा था।
Gorakhpur: एक तरफ निकली बहन की डोली तो दूसरी तरफ उठी भाई की अर्थी, रुला देगा यह दर्दनाक हादसा
ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने कहा कि एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला है। मौत के कारणों के बारे में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications