इंदौर: शिव मंदिर में अश्लील हरकत करने वाला आरोपी वसीम गिरफ्तार
इंदौर के प्रसिद्ध शिव मंदिर के गर्भ गृह में बैठ कर गंदी हरकत करने वाले युवक वसीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Indore Vishweshwar Mahadev Temple: इंदौर के प्रसिद्ध शिव मंदिर विश्वेश्वर महादेव मंदिर में अश्लील हरकत करने के आरोप में वसीम नाम के युवक को एनएसए एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक ने मंदिर के गर्भ गृह में गंदी हरकत की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हिंदू संगठन में भारी आक्रोश व्याप्त था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।
मंदिर के गर्भ गृह में युवक की अश्लील हरकत
इंदौर के संयोगिता गंज थाना के एसएचओ टी काजी ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि मंदिर में एक युवक अश्लील हरकत कर रहा है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर के अंदर हिंदू लड़कियों पर की भद्दी टिप्पणी
बताया जा रहा है कि इंदौर में प्रकाश नगर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आरोपी युवक वसीम गंदी हरकत कर रहा था।इतना ही नहीं मंदिर के अंदर हिंदू लड़कियों पर भद्दे कमेंट्स भी कर रहा था। इस घटना के बाद हिंदू संगठन ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण भी किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज के बाद पकड़ा गया आरोपी
बता दें कि मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वसीम को पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications