किन्नर बनने के लिए युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर फेंका, जानिए फिर हुआ क्या?
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद ही अपना प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया। खून से लथपथ युवक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां अब वो उपचाराधीन है। युवक ने यह खौफनाक कदम किन्नर बनने के लिए उठाया था।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी के के गांव नगरेला निवासी 22 उमेश जाटव किन्नर बनना चाहता था। इसलिए उसने बुधवार शाम को ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया। इसके बाद वह खून से लथपथ हो गया।
परिजनों ने कटा हुआ प्राइवेट पार्ट वहीं पर छोड़कर उसे स्थानीय पिछोर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उमेश को शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया। शिवपुरी जिला अस्पताल में चिकित्सकों को उमेश ने बताया कि उसकी इच्छा किन्नर बनने की है, मगर वह युवक के रूप में पैदा हुआ है। इसलिए उसने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। शिवपुरी के डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications