देशी कट्टा लेकर SP ऑफिस पहुंची महिला, बोली-कांस्टेबल पति के कई महिलाओं से हैं अवैध संबंध

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, यहां एक महिला खुद ही अवैध देशी कट्टा (रिवाल्वर) लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई और मामले पर कार्रवाई करने की बात करती रही। महिला की मानें तो उसका पति पुलिस में है, जिसका नाम आरक्षक आयूब खान है।

Woman Reached with pistol At Chatarpur Sp Office

महिला का आरोप है कि वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। इसलिए अपने पति की अनुपस्थिति में कवर्ड में रखा अवैध देशी कट्टा लेकर छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अनूठे अंदाज में एसपी पहुंची महिला का नाम मिथिलेश सिंह बताया जा रहा है, जो कि एसपी से मिलने के लिए आधे घंटे तक एसपी कार्यालय में बैठी रही। हालांकि उससे पुलिस अधीक्षक नहीं मिले। कुछ देर बाद वह अपने साथ लाई अवैध कट्टा लेकर वापस चली गई।

मिथिलेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पुलिस कांस्टेबल पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं और पुलिस में होने के कारण उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, पूरे मामले में छतरपुर एसपी तिलक सिंह का कहना है कि उन्हें सब संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि कोई महिला रिवाल्वर लेकर आई थी। कांस्टेबल की जांच करवाई जाएगी। अगर वह दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरक्षक का कहना है कि वह महिला उसकी पत्नी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+