Honey Trap : सीएमओ के घर रात को भेजी महिला, CCTV कैमरे में कैद हुआ पूरा कांड, पुलिस तक पहुंची CD
नागदा (मध्य प्रदेश )। नया साल 2020 शुरू होने के साथ ही मध्य प्रदेश में एक फिर हनी ट्रैप जैसा मामला सुर्खियों में है। हालांकि इसमें कोई फंसा नहीं है, बल्कि फंसाने का प्रयास किया गया है। पूरा प्रकरण नागदा जिले में खाचरौद सीएमओ जीवनराम माथुर से जुड़ा है। पूरा कांड एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी सीडी पुलिस को सौंपी गई है। उसी के आधार पर जांच की जा रही है।

सीएमओ माथुर के अनुसार 31 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे बजे दो कार में सवार होकर आए। कार घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर दी। फिर साथ में आई एक महिला को सीएमओ के घर में प्रवेश करवाया गया, जो सीढ़ियों के रास्ते से पहली मंजिल पर जाती है और तुरंत नीचे उतर जाती है। बाहर खड़े शख्स महिला को सीढ़ियां चढ़ने और उतरने का वीडियो बना लेता है। इसके बाद सभी वहां से चले जाते हैं।

सीएमओ ने जब सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देखी और उन्हें यह घटनाक्रम दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गए। सीएमओ ने खुद के खिलाफ किसी साजिश आशंका जताते हुए खाचरौद पुलिस से शिकायत की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनाकर भी दी है। खाचरौद पुलिस थानाप्रभारी एमएल चौहान ने बताया कि सीएमओ से फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उसमें दिखाई दे रही महिला और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications