अजब-गजब: मंडप में दूल्‍हा बौराया, दुल्‍हन की व‍िदाई से इंकार, दूल्‍हे को बस में बांधकर ले गए बाराती

सागर, 24 जून। मप्र के दमोह शहर में बीते रोज व‍िवाह समारोह आयोज‍ित हुआ था। नरस‍िंहपुर से बारात आई थी। मंडप में दूल्‍हे राजा सनक गए और बौराये से अजीब-अजीब हरकतें करने लगे। सुबह तक जब यही आलम रहा तो दुल्‍हन पक्ष ने बेटी की व‍िदा करने से इंकार कर द‍िया। बहसबाजी के दौरान दूल्‍हे राजा का मानस‍िक संतुलन डगमगाया और आपा खो बैठे। भरे मंडल में अपने कपडे उतार फेंके। फ‍िर क्‍या था, क्‍या घराती, क्‍या बाराती... सभी ने उन्‍हें कच्‍छे में पकडा और बस में बैठाकर पाइप से हाथ बांध द‍िए। यहां भी दूल्‍हे राजा रंग में थे, सो दमोह से नरस‍िंहपुर तक बस में बंधे-बंधे ही मुजरिम की तरह घर पहुंचे।

दुल्‍हन के बगैर ही दूल्‍हे को बस में बांधकर घर ले गए

दुल्‍हन के बगैर ही दूल्‍हे को बस में बांधकर घर ले गए

दुल्‍हन पक्ष के लोगों ने बताया क‍ि दूल्‍हे को मानस‍िक बीमारी है, लेक‍िन उसके पर‍िजन से यह बात हम लोगों ने छुपाकर रखी थी। मंडल में दूल्‍हे ने जब अजीब तरह की हरकतें करना शुरू किया तो हम लोगों ने उत्‍साह में हंसी-मजाक समझा था, लेक‍िन सुबह जब वह सुबह पांव पखराई के दौरान ब‍िलकुल ही पागल जैसी हरकतें करने लगा तो हम लोगों ने बेटी को उसके साथ व‍िदा करने से इंकार कर द‍िया, इस पर वर पक्ष के लोग व‍िवाद भी करने लगे थे। दूल्‍हे ने अपने कपडे उतार फेंके और तोडफोड करने लगा था।

दूल्‍हे को मानस‍िक बीमारी, पर‍िजन ने छुपाया

दूल्‍हे को मानस‍िक बीमारी, पर‍िजन ने छुपाया

कभी कभार शादी समारोह में अजब गजब किस्से देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला स्थानीय अंबेडकर भवन में आयोजित एक शादी समारोह में देखने को मिला। दरअसल यहां पर नरसिंहपुर से एक बारात आई थी। रात में धूमधाम से बारात लगी और जयमाला भी हुई। उसके बाद वैवाहिक रस्में अदा की गई। लेकिन जैसे ही सुबह पांव पखराई के बाद दुल्हन की विदाई का समय आया तो एकाएक पूरे परिसर में बवाल मच गया।

दूल्‍हे के हाथ-पैर बांध बस में डाला और दहेज का सामान भी ले गए

दूल्‍हे के हाथ-पैर बांध बस में डाला और दहेज का सामान भी ले गए

वर पक्ष के लोग पुल‍िस थाने भी पहुंचे थे, लेक‍िन वहां से भी राहत नहीं म‍िली तो बाद में बगैर दुल्‍हन के ही बारात बैरंग लौट गई। दूल्‍हा तैयार नहीं था और उत्‍पात मचा रहा था, सो पर‍िजन और बारात‍ियों ने उसे पकडा और हाथ-पैर बांधकर बस में डाल द‍िया। यहां भी शांत नहीं हुआ तो बस में पाइप से हाथ-पैर बांध द‍िए। बाराती दहेज में म‍िला सामान भी बस पर लादकर घर ले गए।

श‍िकायत आई है, जांच की जा रही है

श‍िकायत आई है, जांच की जा रही है

मह‍िला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव का कहना है कि नरसिंहपुर तरफ से एक बारात आई थी। लड़की वाले स्‍थानीय हैं। उनके रात में सारे कार्यक्रम होते रहे। सुबह लड़के पक्ष की तरफ से कोई विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी कारण से लड़की की विदाई करने से परिजनों ने मना कर दिया। क्या कारण है इसका खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने आवेदन दिया है उसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+