हाथ जोड़े, फिर कीचड़ भरे रास्ते से महिला ने लगाई दंडवत परिक्रमा, वजह हैरान करने वाली
Sheopur News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला कीचड़ से सने हुए रास्ते पर दंडवत परिक्रमा लग रही है। अब वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्रवासी सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं और जिम्मेदार सफाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक के अचार वाला सहराना गांव का बताया जा रहा है। महिला का नाम जानकी बाई आदिवासी है। वह इसी गांव की निवासीहै। जानकी बाई दो दिन पहले मन्नत पूरी होने पर क्षेत्र के प्रसिद्ध पनवाड़ा माता मंदिर तक दंडोती लगाकर जा रही थी।

पनवाड़ा माता का मंदिर इस गांव से एक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। वहां जाने का रास्ता इस गांव से गुजरता है। लेकिन जर्जर रास्ते न केवल गांव के लोगों के लिए बल्कि भक्तों के लिए भी परेशानी का कारण बनते हैं। बारिश में तो हालत और भी खराब हो जाती हैं। रास्तों पर पानी भर जाता है, कीचड़ जमा हो जाता है।
ग्रामीणों को कीचड़ से सने हुए रास्तों से आवाजाही करनी पड़ती है। इसे लेकर कई बार ग्रामीण गांव में पक्की सड़क बनवाए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी उनकी फरियाद नहीं सुनी।
कीचड़ से सने रास्ते से दंडवत लगाने वाली महिला जानकी बाई का कहना है कि वह अकेली नहीं, बल्कि पूरी बस्ती के लोग कीचड़ की वजह से परेशान हैं। सरपंच और सचिव को यह नहीं दिखता, लेकिन हमें तो मंदिर जाना ही रहता है।
वायरल वीडियो होने के बाद कराहल एसडीएम संजय जैन ने कहा कि, यह ग्राम पंचायत की लापरवाही है, मैं जनपद सीईओ से बात करके यहां सड़क और नाला निर्माण कराने की बात करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications