BJP में शामिल होंगे कमलनाथ? क्या है इसकी वजह और कांग्रेस को क्यों नहीं है परवाह
Kamalnath News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इस बात के कयास भोपाल से दिल्ली तक लगाए जा रहे हैं। आखिरकार वो वजह सामने आ ही गई, जिसके कारण कमलनाथ के कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की अटकलें सामने आई हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया था। अध्यक्ष जीतू पटवारी को बना दिया था लेकिन जब राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने की बात आई तो कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ किनारा कर दिया।

जब कमलनाथ को मालूम चला कि कांग्रेस उनको राज्यसभा भी नहीं भेज रही है तो इसके बाद से ही कमलनाथ ने भी कांग्रेस से दूरियां बनाना शुरू कर दी थी। पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात हो रही थी। इसमें कैलाश विजयवर्गीय, सीएम मोहन यादव, प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर आदि कई कद्दावर नेताओं के साथ लगातार मुलाकातें चल रही थीं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव तो 3 से चार बार कमलनाथ से अकेले में मिल चुके हैं। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया में और अखबारों में सामने आ गईं। इसके बाद से ही कयास लगना शुरू हो गए थे कि कमलनाथ कांग्रेस को छाेड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
लेकिन शनिवार की सुबह से ही लगातार राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदले और कमलनाथ और नकुलनाथ दोनों प्लेन से दिल्ली स्थित अपने बंगले पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद अचानक से उनके बंगले की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। जिसके बाद पत्रकारों का उनके बंगले के बाहर तांता लग गया।
पत्रकारों के ज्यादा जोर देने पर कमलनाथ बोले, वे किसी बात को नकार नहीं रहे हैं लेकिन जब भी कुछ होगा तो सबसे पहले वे पत्रकारों को ही पूरी बात बताएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री को जब राज्यसभा भेजने से भी कांग्रेस आलाकमान ने इनकार कर दिया तो उसी समय से कमलनाथ और कांग्रेस के समीकरण बदल गए। कमलनाथ ने अपने स्तर पर कांग्रेस आलाकमान, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। उनसे मुलाकात की और कई विधायकों से से मीटिंग की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी कमलनाथ को साफ कर दिया गया कि अगर वे कांग्रेस को छोड़कर कहीं और जाते हैं तो उनको रोकने या मनाने की भी कोई कोशिश नहीं की जाएगी।जिसके बाद से ही तय हो गया था कि कमलनाथ कांग्रेस छोड़ देंगे।
इस समय सोशल मीडिया पर कमलनाथ के इस्तीफा देने की खबरें खूब वायरल हैं। हालांकि अभी तक कमलनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन अटकलें ऐसी भी लग रही हैं कि कमलनाथ को भारतीय जनता पार्टी किसी राज्य में राज्यपाल बनाकर भेज सकती है तो वहीं नकुलनाथ को केंद्र में मंत्री बनने का ऑफर भी मिल सकता है। लेकिन ये सब सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें हैं। इन्हें लेकर कमलनाथ के ऑफिस ऑफिस से न तो कोई खंडन जारी हुआ है और न ही कोई घोषणा की गई है। फिलहाल कमलनाथ की तरफ से ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि मध्य प्रदेश सीएम के रूप में सिंधिया की जगह कमलनाथ को चुना गया था। लेकिन वह सरकार संभाल नहीं सके और उनकी जिद के चलते विधायक टूटकर भारतीय जनता पार्टी में चले गए। परिणामस्वरूप सरकार गिर गई और शिवराज सिंह ने सरकार बनाई। इसके बाद उन्हें पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में दोबारा मौका दिया गया। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ा गया। लेकिन पार्टी को नुकसान ही उठाना पड़ा और करारी हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications