MP News: क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ही बनेंगे एमपी के मुख्यमंत्री ? जैन मुनि के वायरल वीडियो पर चर्चाएं तेज
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद नई सरकार के आकार के गठन को लेकर पार्टी लेवल पर हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है इस बीच ग्वालियर में जैन मुनि द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का एक वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि जैन मुनि ने जब यह बात कही तब खुद सिंधिया उनके सानिध्य में मौजूद थे।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर कयासों का दौर जारी है । चुनाव परिणाम के बाद सियासी गलियारे के लेकर सभी के जुबान पर सीएम के नामों को लेकर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक जैन मुनि की भविष्यवाणी खूब वायरल हो रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है। क्या जैनमुनि की वाणी सच होगी इसे लेकर प्रदेश सहित पूरे देश में चर्चा गर्म है।

जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज ने की थी भविष्यवाणी
जैन मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बीते साल ग्वालियर के फूलबाग में आयोजित जैन मुनि समागम में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बनना लगभग तय है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में जैन मुनि ने यह बात कही थी।
सीएम की रेस में सिंधिया का नाम भी है शामिल
आपको बताने की मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल जाना लगभग तय है और इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल है।हालांकि सिंधिया ने खुद को हमेशा इस रेस से दूर रहने का बयान देते रहे है। उन्होंने कई इंटरव्यू में अपने आपको को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताया है। लेकिन जैन मुनि का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर फिर शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications