कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान ने क्यों किया ट्रेन से सफर, जानिए इसके पीछे की वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और देशभर में मामा के उपनाम से पहचाने जाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार दिल्ली से भोपाल की यात्रा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से की। सफर के दौरान शिवराज का कई स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया।

शिवराज ने ट्रेन से क्यों किया सफर

दरअसल, मध्य प्रदेश से इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में पांच सांसदों को शामिल किया गया है। जिसमें विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है। उन्हें मोदी सरकार की कैबिनेट में कृषि मंत्री बनाया गया। आज राजधानी भोपाल भाजपा संगठन द्वारा में सभी नए मंत्रियों का स्वागत सम्मान कार्यक्रम रखा गया है।

Why did Shivraj Singh Chouhan travel by train for the first time after becoming Agriculture Minister

इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवराज सिंह चौहान दिल्ली से भोपाल आ रहे हैं। लेकिन उन्होंने भोपाल आने के लिए ट्रेन का माध्यम चुना। ट्रेन में सफर करने को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ट्रेन के सफर का अपना अलग आनंद है, कुछ घंटों के सफर में सहयात्रियों के साथ आत्मीय रिश्ता बन जाता है।

जनता से होता है जुड़ाव

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मानना है की ट्रेन में सफर के दौरान हर तरह के लोग मिल जाते हैं जिनसे संवाद करने का मौका मिलता है और भारतीय ट्रेनों की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी मिलती है। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि आज नई दिल्ली से 'शताब्दी एक्सप्रेस' ट्रेन में यात्रा कर रहा हूं।

Why did Shivraj Singh Chouhan travel by train for the first time after becoming Agriculture Minister

इस दौरान यात्रा का अनुभव अत्यंत आनंददायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के विजन से भारतीय रेल प्रबंधन और संचालन के सभी क्षेत्रों में युगांतरकारी परिवर्तनों का साक्षी बन रही है। भारतीय रेल की तेज गति न्यू इंडिया की बढ़ती जरूरतों को पूरा कर यात्रियों के सफर को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर कार्यशील है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+