MP Board Result 2024: कौन हैं एमपी बोर्ड की 10वीं की टॉपर अनुष्का अग्रवाल जिनके कटे बस 5 मार्क्स
MP Board 10th Topper List 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो गए हैं। 10 वीं बोर्ड परीक्षा में मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। इस साल हाई स्कूल में 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए तो वहीं मेरिट में 82 स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है।
मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। गणित और विज्ञान विषय में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

अनुष्का अग्रवाल ने बताया कि वह नॉर्मल रूटीन में पढ़ाई की है। दिन में वह सिर्फ तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थी। मुस्कान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
कक्षा 10वीं में प्रदेश 82 बच्चों ने मैरिट में स्थान हासिल किया है। जिनमें अनुष्का अग्रवाल ने पहला स्थान तो वहीं रेखा रेवारी
इश्मिता तोमर, स्नेहा पटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया है, वहीं सौरभ सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 9,91,168 स्टूडेंट शामिल हुए थे। जिनमें नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 827509 थी। इस साल हायर सेकेंडरी में 64.49 फीसदी और हाई स्कूल में 58.10 फीसदी पास हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications