कमर में टायर बांधकर दौड़ लगाते हैं IPS Sachin Sharma, खुद को फिट रखने के लिए करते हैं यह काम

कमर में टायर बांधकर दौड़ लगाते हैं IPS Sachin Sharma, खुद को फिट रखने के लिए करते हैं यह काम

नई दिल्ली, 07 जून: आईपीएस सचिन शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि मीडिया की सुर्खियों में भी काफी छाए हुए हैं। दरअसल, आईपीएस सचिन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी कमर से टायर बांधकर ग्राउंड में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि आईपीएस सचिन शर्मा खुद को फिट रखने के लिए सुबह और शाम एक्सरसाइज करते हैं।

कौन हैं IPS सचिन शर्मा

कौन हैं IPS सचिन शर्मा

सचिन शर्मा मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं। इस वक्त सचिन शर्मा छतरपुर जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं। आईपीएस ऑफिसर सचिन शर्मा अपनी कार्यशैली के लिए हमेश चर्चाओं में रहते हैं। आईपीएस सचिन शर्मा द्वारा की गई कार्रवाई के बाद छतरपुर जिले के तमाम बड़े अपराधियों ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने जिले के तमाम बड़े-बड़े अपराधियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने में भी कोई परहेज नहीं किया।

IPS सचिन शर्मा का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

IPS सचिन शर्मा का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आईपीएस सचिन शर्मा का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में आईपीएस ऑफिसर सचिन शर्मा अपनी कमर से भारी भरकम टायर बांधकर शाम के वक्त दौड़ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडिया छतरपुर पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएस ऑफिसर हर रोज पुलिस लाइन ग्राउंड में दौड़ लगाते है। आईपीएस ऑफिसर सचिन शर्मा का किसी ने वीडियो बना लिया और सोसल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

युवाओं के लिए मिसाल बने आईपीएस सचिन शर्मा

युवाओं के लिए मिसाल बने आईपीएस सचिन शर्मा

बताया जाता है कि आईपीएस सचिन शर्मा अपनी फिटनेस के लिए हमेशा सजग रहते हैं और पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर सुबह-शाम फिटनेस के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं, एथलेटिक्स से जुड़ी तमाम एक्टिविटीज वह करते हैं। जैसे कभी कमर से टायर बांधकर दौड़ लगाना, तो कभी ट्रक के टायर को पलटाते हुए डिप्स लगाना। तो वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस के साथ साथ युवाओं के लिए भी एक मिसाल बनते जा रहे हैं आईपीएस सचिन शर्मा।

आईपीएस सचिन शर्मा का यह हैं एक्सरसाइज रूटीन

आईपीएस सचिन शर्मा का यह हैं एक्सरसाइज रूटीन

खुद को फिट रखने के लिए आईपीएस सचिन शर्मा दोनों टाइम एक्सरसाइज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो रात को करीब 12:30 से 1 बजे के बीच सोते हैं और सुबह 5 बजे के पहले उठ जाते हैं। फिर ग्राउंड पर पहुंचकर एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं। उनकी यह एक्सरसाइज सुबह करीब 7 से 8 बजे तक जारी रहती है। उसके बाद तैयार होकर ऑफिस के लिए निकल जाते हैं। ऑफिस का काम खत्म करने के बाद शाम करीब 7 बजे फिर से वह ग्राउंड पर पहुंच जाते हैं और फिर रात करीब 9 बजे तक एक्सरसाइज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+