MP News: प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार, नाराज युवती ने उठाया खौफनाक कदम
chhindwara news: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से प्रेम संबंध के चक्कर में आत्महत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है।
युवती के परिजनों पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लिया था जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है। पूरा मामला छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र का है।

मोहखेड़ थाना के प्रधान आरक्षक शिवकरण पांडे के जानकारी अनुसार कि थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती के परासिया निवासी 23 वर्षीय ब्रजेश यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी से शादी करना चाहती थी।
27 अक्टूबर को शादी करने की बात पर दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।उसी समय युवती ने जहर का सेवन कर लिया था। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 29 अक्टूबर को मौत हो गई थी। युवती के परिजनों के बयान में मामले का खुलासा हुआ था।
पुलिस ने आरोपी ब्रजेश को पूछताछ के लिए थाने लाया था। पूछताछ में ब्रजेश ने माना कि युवती से उसके प्रेम संबंध थे। शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने जहर पी लिया था। जांच और बयानों के आधार पर ब्रजेश यादव के खिलाफ धारा 306, एसटीएससी एक्ट की धारा (3) (2) (वी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications