MP News: स्लॉट बुक करके गेहूं बेचने जाएं किसान, मिलेगी ये खास सुविधा
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये बनाए गए खरीदी केन्द्रों पर किसान का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सभी खरीदी केन्द्रों पर किसान भाइयों के लिये पेयजल व छाया की व्यवस्था के साथ उनका स्वागत भी किया जा रहा है।
यहाँ लक्ष्मीगंज में सेंटर वेयर आउस परिसर में तिघरा सहकारी संस्था द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। बुधवार को यहाँ गेहूँ लेकर आए किसानों का पुष्पाहारों से स्वागत किया गया। इसी तरह ईंटमा, दुबहा तथा अन्य खरीदी केन्द्रों पर भी किसानों को सम्मानित किया गया। बुधवार को करहिया में भी उपार्जन केन्द्र शुरू हुआ।

अब तक इतने किसानों ने किया रजिस्ट्रेशन
जिले में अब तक 203 किसानों से 16 हजार 605 क्विंटल गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचकर गए किसानों को अब तक लगभग 89 लाख 26 हजार रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिये अभी तक 609 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए जा चुके हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने उपार्जन व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जाए। साथ ही किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सभी खरीदी केन्द्रों पर शीतल पेयजल व छाया सहित अन्य बुनियादी सुविधायें भी पुख्ता रहें।
41 केन्द्र स्थापित किए गए हैं
जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये 41 केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों को पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है। किसान भाई अपने मोबाइल से स्वयं की सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा गेहूँ बेचने की तारीख का चयन कर स्लॉट बुक करा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 2600 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। जिसमें 175 रूपए प्रति क्विंटल बोनस शामिल है।
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन की प्रक्रिया 𝟐𝟎 जनवरी से 𝟗 अप्रैल 𝟐𝟎𝟐𝟓 तक संचालित की गई। उपार्जन की अवधि 𝟏𝟓 मार्च से 𝟓 मई 𝟐𝟎𝟐𝟓 तक निर्धारित है। किसानों को गेहूं के लिए 𝟐,𝟒𝟐𝟓 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 𝟏𝟕𝟓 प्रति क्विंटल बोनस, कुल 𝟐,𝟔𝟎𝟎 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।प्रदेश में 𝟑,𝟓𝟐𝟖 उपार्जन केंद्रों की स्थापना की गई है।
अब तक कुल 𝟑.𝟎𝟗 लाख किसानों से 𝟐𝟔.𝟕𝟑 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। इसमें से 𝟐𝟒.𝟒𝟒 लाख मीट्रिक टन का परिवहन तथा 𝟐𝟏.𝟖𝟔 लाख मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। अब तक किसानों को 𝟓,𝟎𝟐𝟕 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान 𝟑 से 𝟓 कार्य दिवसों में पूर्ण कर लिया जाएगा। राज्य सरकार किसानों को समय पर उचित मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।
ये भी पढ़े- MP की महिलाओं को हर महीने मिलेगी 14000 तक सैलरी, कैसे, CM मोहन यादव ने बताया












Click it and Unblock the Notifications