MP Weather: इंदौर भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, इन इलाकों में कहर बनकर बरसेगी बारिश!

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। प्रदेश में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इंदौर-भोपाल में भीषण बरसात के चलते सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। हालात अस्त-व्यस्त हो गए हैं।

इंदौर में कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को जबलपुर-छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

Madhya Pradesh Weather Update

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को जबलपुर,छिंदवाड़ा, बैतूल, बड़वानी, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन और धार जिलों में तेज बारिश और आंधी तूफान को लेकर चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इंदौर उज्जैन का जानिए मौसम
इंदौर में शुक्रवार को भारी बारिश देखने को मिली। वहीं आईएमडी ने शनिवार को भी नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुर, शिवपुरी, सागर, दमोह, मंडला, पांढुर्ना, विदिशा, रायसेन,सिवनी, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, भोपाल, राजगढ़ जिलों में भी तेज बारिश के आसार जताए हैं और अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से एमपी में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है और प्रदेशभर में जोरदार बारिश देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ की वजह से 26 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

कलेक्टर ने दिए छुट्टी के आदेश
इंदौर में भारी बारिश के चलते शनिवार 24 अगस्त को आंगनवाड़ी और स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर ज़िले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार 24 अगस्त को इंदौर जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक छुट्टी घोषित किया है। हालांकि स्कूल खुले रहेंगे और शिक्षक स्कूल में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+