Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तैयारी पूरी, अबकी बार इन केंद्रों पर होगी खरीदी

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का कार्य 01 मार्च से प्रारंभ होगा। गेहूँ खरीदी के लिए जिले में 91 केन्द्र बनाये गए हैं।

समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय के लिए जिले के 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में इस वर्ष किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदा जायेगा। इसमें भारत सरकार की 150 रुपये तथा राज्य शासन की 175 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि शामिल है।

Indore

यह जानकारी यहां कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई अंतर विभागीय समन्वय समिति तथा समय सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर गौरव बेनल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर रोशन राय, राजेन्द्र रघुवंशी तथा निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में अपर कलेक्टर बेनल ने समय सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आवेदकों की संतुष्टि के साथ उनका निराकरण किया जाए। उन्होंने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं भी रहें। किसानों को उनकी उपज का उसी दिन भुगतान हो जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों की उपज की तुलवाई उसी दिन कर ली जाये जिस दिन वह उपज लाये हैं। बताया गया कि जिले में अभी तक 20 हजार 955 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बैठक में जिले में चल रहे सीएम राइज स्कूल भवनों तथा पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य जल्द पूरे हो इसके प्रयास किये जाए। भवन निर्माण की सभी औपचारिकताएं जल्द पूर्ण कर ली जाये। भवन निर्माण में आ रही बाधाओं को भी दूर ‍किया जाये।

ये भी पढ़े- MP News: सबसे बड़े प्याज ने चौंकाया, CM मोहन यादव ने हाथ में लेते ही दिया ऐसा रिएक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+