15 लाख तक के घपले को भ्रष्टाचार नहीं मानते BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- ज्यादा का हो तो बात करो

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा 15 लाख तक के घपले को भ्रष्टाचार नहीं मानते। ये बात उन्होंने खुले तौर पर माइक पर बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि, जब लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं तो मैं उनसे कहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार 15 लाख रुपए तक है तो भाई हमसे बात मत करो। हां, इससे ज्यादा का किया है तो हम उसे भ्रष्टाचार मानेंगे। मेरे पास तभी आओ जब भ्रष्टाचार 15 लाख से ज्यादा हो।

Recommended Video

    BJP MP Janardan Mishra का Corruption पर ज्ञान, सरपंचों के 15 लाख तक भ्रष्टाचार नहीं | वनइंडिया हिंदी
    राजनेता का बयान, भ्रष्टाचार पर ये बोले

    राजनेता का बयान, भ्रष्टाचार पर ये बोले

    जनार्दन मिश्रा ने 15 लाख रुपए तक के भ्रष्टाचार को भ्रष्टाचार न मानने की एक वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि, एक सरपंच चुनाव में 7 लाख रुपए तक खर्च कर देता है। इसके बाद उसे दूसरी बार सरपंची का चुनाव लड़ना होता है तो इसके लिए भी 7 लाख रुपए की जरूरत पड़ती है। एक लाख रुपए महंगाई बढ़ने के हिसाब से इकट्ठा कर लेता है। इसलिए किसी को 15 लाख तक के भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं करनी चाहिए। हां, ज्यादा हो रहा है तब बात करिए।

    कहा- यही देश की गंदी सच्चाई है

    कहा- यही देश की गंदी सच्चाई है

    बता दें कि, जनार्दन मिश्रा कल रीवा के ब्रह्मकुमारी आश्रम गए थे। जहां मिश्रा ने सोमवार को मीडिया कार्याशाला को संबोधित किया। उसी दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, सरपंच 15 लाख से ज्यादा का भ्रष्टाचार करे, तो लोगों को शिकायत करनी चाहिए। बीजेपी सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि यही देश की गंदी सच्चाई है। भ्रष्टाचाार की कड़ी नीचे से लेकर ऊपर तक बनी हुई है।

    आओ तब जब भ्रष्टाचार 15 लाख से अधिक का हो

    आओ तब जब भ्रष्टाचार 15 लाख से अधिक का हो

    जनार्दन मिश्रा के उक्त बयान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह कहते दिख रहे हैं, "... जब लोग सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, तो मैं मजाक में उनसे कहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार 15 लाख रुपये तक है तो मेरे पास मत आना... आओ तभी (जब भ्रष्टाचार) 15 लाख रुपये से अधिक है।"

    वायरल हुआ वीडियो

    आप वीडियो में देख सकते हैं रीवा के सांसद जनार्दन मिश्रा ने यह भी कहा कि, "सरपंच 7 लाख तो चुनाव में लगाता है..और फिर 7 लाख उसे अगले चुनाव के लिए चाहिए। और, एक लाख महंगाई के चाहिए। इस तरह 15 लाख का समझ में आता है, लेकिन इससे ज्यादा हो रहा है तो वो समझ नहीं आता। वह भ्रष्टाचार होगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+